देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से 34 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 34 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 991 पहुंच गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 अगस्त पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 34 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 991 पहुंच गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को इस महामारी के 1,513 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 39,327 हो गई है।

यह भी पढ़े | MP Minister Gopal Bhargava Corona Positive: शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉज‍िट‍िव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी.

इसके अनुसार मौत के नये मामलों में से आठ मरीजों की मौत लुधियाना, पटियाला और जालंधर से पांच-पांच, कपूरथला से चार, अमृतसर से तीन, मोगा से दो और बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मोहाली, मनसा और गुरदासपुर से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से लुधियाना में सबसे अधिक 242 मामले सामने आये। इसके बाद पटियाला में 201, जालंधर में 169, मोहाली में 143, संगरुर में 102, बठिंडा से 90, अमृतसर से 80, कपूरथला से 70 और फिरोजपुर से 69 मामले सामने आये है।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में परीक्षण के आधार पर सोमवार से साप्ताहिक बाजार खोले जाने की अनुमति.

बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से 856 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 23,893 पहुंच गई है।

इसमें बताया गया है कि राज्य में अभी 14,443 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\