देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 3,390 नये मामले, 64 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,390 मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,780 हो गई।

नयी दिल्ली, 25 जून राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,390 मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,780 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 64 और लोगों की मौत कोविड- 19 से हुई। अब तक दिल्ली में 2,429 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की.

उल्लेखनीय है कि गत बृहस्पतिवार से अब तक तक सात दिनों में छह दिन रोजाना करीब 3,000 नये मामले सामने आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को 3,788 नये मामले सामने आए थे जबकि गत शुक्रवार को 3,947 नये मामले आए थे जो अब तक एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

यह भी पढ़े | हैदराबाद में 12 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 64 लोगों की मौत हुई जिसके साथ राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,429 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में 3,788 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी ने दैनिक नये मामलों के मामले में मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में 44,765 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या पलायन कर चुके हैं जबकि 26,586 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली में 17,305 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक 4,38,012 नमूनों की जांच की जा चुकी है जो प्रति दस लाख आबादी पर 23,053 है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में 15,159 संक्रमित गृह पृथकवास में रहकर इलाज करा रहे हैं।

बुलेटिन के मुताबिक गत एक हफ्ते से रोजाना छह प्रतिशत की दर से नये मामले बढ़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू