एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,013 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

भोपाल, 26 फरवरी मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,013 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। इसके बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,862 हो गई।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 12 जिलों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 96 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 58 नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,61,013 संक्रमितों में से अब तक 2,54,644 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,518 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 246 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).