देश की खबरें | तमिलनाडुल में कोरोना वायरस के 33,059 नए मामले, 364 की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 33,059 नए मामले सामने आये जबकि 364 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
चेन्नई, 16 मई तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 33,059 नए मामले सामने आये जबकि 364 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में मंगलवार को बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 16,64,350 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 18,369 पहुंच गई है।
बुलेटिन के मुताबिक, 21,362 मरीज मंगलवार को संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद अबतक 14,03,052 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,42,929 है।
चेन्नई में 6016 नए मामले आए हैं जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों की संख्या 4,50,267 हो गयी, वहीं महानगर में 5939 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने अस्पतालों में मरीजों से अत्यधिक शुल्क वसूलने, अधिक कीमत पर दवाएं बेचने और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों से रिश्वत लेने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 12:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

