देश की खबरें | हरियाणा में महिलाओं को 33 प्रतिशत राशन डिपो आवंटित किये जायेगे: उपमुख्यमंत्री चौटाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रदेश में 33 प्रतिशत राशन डिपो आवंटित करने का फैसला किया है।

चंडीगढ़, आठ मार्च हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रदेश में 33 प्रतिशत राशन डिपो आवंटित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा और यह प्रक्रिया फरीदाबाद में शुरू हो गई है।

उपमुख्यमंत्री चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार भी हैं।

उन्होंने यहां राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में आवंटित सभी राशन डिपो में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी होगी।

राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे उपायों पर उन्होंने कहा कि सात जिलों में राशन तौलने के लिए ई-वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं और फरीदाबाद तथा गुड़गांव जिलों में ई-वेंडिंग मशीनों को स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

चौटाला ने कहा कि 1.22 करोड़ लाभार्थियों, जिन्हें राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, की आधार कार्ड संख्या को केंद्र सरकार की ‘वन-नेशन, वन-राशन’ योजना के तहत जोड़ा गया है।

इस बीच हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने सदन को बताया कि राज्य के आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में खाद्यान्न गोदामों को स्थानांतरित करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में 111 गोदाम संचालित किये जा रहे हैं और उनकी भंडारण क्षमता 2,205 लाख टन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\