देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 2017 से 33 लोगों की डूबने से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 2017 से 33 लोगों की डूबने से मौत हो गयी। जिले के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
शिमला, 23 अगस्त हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 2017 से 33 लोगों की डूबने से मौत हो गयी। जिले के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि 2018 में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2017 और 2019 में आठ-आठ लोगों की और इस साल चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि 33 लोगों में 31 पुरूष और दो महिलाएं थीं। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत जिले के विभिन्न भागों में मॉनसून के दौरान विभिन्न नदियों और बरसाती नाले में डूबने से हुई ।
अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर प्रभाग में डूबने से नौ लोगों की मौत हुई। जयसिंहपुर में छह, धर्मशाला में पांच, बैजनाथ और नगरोटा बगवां में चार-चार, देहरा में तीन और कांगड़ा तथा धीरा में एक -एक व्यक्ति की मौत हुई ।
उन्होंने बताया कि 29 लोगों के परिवारों को 1.16 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है।
डूबने के कारण हुई मौत के मामले में मौजूदा नीति के तहत परिजन को चार लाख रुपये दिए जाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)