एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 33 फलस्तीनी मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले दिन संघर्षग्रस्त क्षेत्र में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।

विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 33 फलस्तीनी मारे गये
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले दिन संघर्षग्रस्त क्षेत्र में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध विराम प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस में वार्ता के लिए वाशिंगटन जाने की तैयारी कर रहे हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआती 60 दिन के युद्ध विराम की योजना पेश की है, जिसमें गाजा में मानवीय आपूर्ति में वृद्धि के बदले हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की आंशिक रूप से रिहाई शामिल है। प्रस्तावित युद्ध विराम में 21 महीने से जारी युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए वार्ता की बात कही गई है।

गाजा शहर में सेवा प्रदान करने वाले शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया के अनुसार, इजराइली हमलों में गाजा शहर के दो मकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 20 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।

दक्षिणी गाजा में, निकटवर्ती खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मुवासी नामक क्षेत्र में हुए हमलों में 13 फलस्तीनी मारे गए। मुवासी गाजा के भूमध्य सागर पर स्थित एक क्षेत्र है, जहां कई विस्थापित लोग तंबुओं में रहते हैं।

इजराइली सेना ने इन हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 130 ठिकानों पर हमला किया।

इसने कहा कि हमलों में हमास के कमान और नियंत्रण ढांचे, भंडारण केंद्रों और हथियारों को निशाना बनाया गया तथा उत्तरी गाजा में कई आतंकवादी मारे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).