देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के 329 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 9,542 और मृतक संख्या 83 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में बुधवार को 329 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड​​-19 के कुल 9,542 मामले हो गये, जबकि संक्रमण के कारण चार और मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 83 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 26 अगस्त त्रिपुरा में बुधवार को 329 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड​​-19 के कुल 9,542 मामले हो गये, जबकि संक्रमण के कारण चार और मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 83 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के नये मामले आने के बाद राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,866 हो गई है, जबकि 6,574 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं। 19 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

यह भी पढ़े | JEE and NEET Exam 2020: जेईई मैन और नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों के प्रति राहुल गांधी ने जताई चिंता, कहा- सरकार निकाले इसका सही हल.

त्रिपुरा में कोविड-19 के लिए अब तक 2,51,660 नमूनों की जांच की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कुल 160 लोगों को बीमारी से ठीक होने के बाद अगरतला राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल(एजीएमसी) से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out in Noida Sector 63: नोएडा के सेक्टर 63 में खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग.

उन्होंने कहा कि मंत्री परिषद ने राज्य में कोविड​​-19 स्थिति की समीक्षा की और जांच की संख्या बढ़ाकर और अस्पतालों में अधिक बुनियादी ढांचे का निर्माण महामारी के बेहतर प्रबंधन पर बल दिया।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने राज्य की कोविड-19 कोर कमेटी के अधिकारियों को जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है और लोगों से महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू