विदेश की खबरें | नर्सिंग होम में 2020 में ‘मेडिकेयर’ मरीजों की मौत के मामलों में 32 प्रतिशत बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘मेडिकेयर’ एक सरकारी कार्यक्रम है, जिसके तहत 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के उपचार का खर्चा सरकार उठाती है।

‘मेडिकेयर’ एक सरकारी कार्यक्रम है, जिसके तहत 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के उपचार का खर्चा सरकार उठाती है।

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के महानिरीक्षक की रिपोर्ट में पाया गया कि नर्सिंग होम में 10 मेडिकेयर प्राप्तकर्ताओं में से 4 को 2020 में कोरोना वायरस होने का अनुमान है। कोरोना वायरस के कहर से पहले पिछले साल करीब 169,291 ‘मेडिकेयर’ मरीजों की मौत हो गई थी।

हार्वर्ड स्वास्थ्य नीति के प्रोफेसर डेविड ग्रेबोव्स्की ने कहा, ‘‘ हम जानते थे कि यह बुरा होने वाला है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हममें से जो लोग इस क्षेत्र में काम करते हैं, उन्होंने सोचा था कि यह इतना बुरा होगा।’’

ग्रेबोव्स्की दीर्घकालिक देखभाल पर राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एक विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के लिए रिपोर्ट की समीक्षा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये वे लोग नहीं थे, जिनकी जान को खतरा था। हम वास्तव में बड़ी संख्या हुई अतिरिक्त मौत के बारे में बात कर रहे हैं।’’

रिपोर्ट के अनुसार, 2019 की तुलना में पिछले साल हर महीने मृत्यु दर अधिक थी। पिछले साल अप्रैल में 81,484 ‘मेडिकेयर’ मरीजों की मौत हुई थी। फिर लॉकडाउन खत्म होने यानी आठ महीने बाद नर्सिंग होम में दिसम्बर तक 74,299 मरीजों की मौत हुई। उस समय कोविड-19 रोधी टीके नहीं आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now