देश की खबरें | गुजरात में ओमीक्रोन के 32 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 32 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में इस नये स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या 236 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।
अहमदाबाद, आठ जनवरी गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 32 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में इस नये स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या 236 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।
विभाग ने बताया कि आज दिन भर में इस वायरस से संक्रमित सात मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। सभी मरीज आणंद जिले के थे।
आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में अब तक, ओमीक्रोन से संक्रमित 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
नौ जिलों में शनिवार को ओमीक्रोन के नए मामले दर्ज किए गए। अहमदाबाद शहर में 12 नए मामले सामने आए, आणंद और वडोदरा जिले में पांच-पांच मामले, मेहसाणा में तीन और भरूच में दो मामले सामने आए।
ओमीक्रोन के 105 मामले अहमदाबाद से सामने आए थे जिनमें से 75 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वडोदरा से अब तक 35 मामले आए हैं जिनमें स्वस्थ हो चुके 23 मरीज भी शामिल हैं।
आणंद, सूरत और खेड़ा जिलों में ओमीक्रोन के अब तक क्रमश: 23, 20 और 12 मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

