देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 32 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 714 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में बुधवार को 32 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 700 को पार कर गई।

जियो

गुवाहाटी, 27 मई असम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में बुधवार को 32 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 700 को पार कर गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या अब 714 हो गई है। नये संक्रमितों में कामरूप रहने वाला व्यक्ति भी शामिल हैं, जो हाल ही में विमान से अहमदाबाद से राज्य में लौटा था।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कोविड-19 के दस और नए मामले सामने आने से कुल मामले 714 तक पहुंच गए।’’

उन्होंने कहा कि 10 नए मामलों में से नौ चराईदेव और एक शिवसागर जिले का है।

यह भी पढ़े | Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के 'जंगल में भीषण आग की फर्जी खबर फैलाने में विदेशी शामिल'.

इससे पहले दिन में, सरमा ने ट्वीट किया था, ‘‘कोविड-19 के 18 नये मामले सामने आए, जिनमें कामरुप का एक निवासी शामिल है, जो अहमदाबाद से विमान से गुवाहाटी आया; 14 मामले गोलाघाट से, दो कार्बी आंगलोंग से, एक लखीमपुर से हैं।’’

इसके अलावा, नौगांव से तीन मामले और धेमाजी के एक मामला सामने आया।

असम में अब 645 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 62 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और तीन लोग अन्य राज्यों में चले गए हैं। राज्य में अब तक इस बीमारी से चार लोगों की मौत हुई है।

लॉकडाउन के दौरान सड़क और रेल यातायात शुरू होने के बाद, असम में कोविड-19 मामलों में काफी वृद्धि हुई है।

इस सप्ताह अब तक राज्य में कुल 327 मामले सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी