देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 32 नए मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 54,844 हो गयी । स्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, आठ अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 54,844 हो गयी । स्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,146 हो गयी है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 279 पर स्थिर है।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.73 फीसदी है जबकि संक्रमण की दर 1.71 फीसदी दर्ज की गई।
राज्य में कोविड-19 के 419 मरीजों का उपचार चल रहा है। निचले दिबांग घाटी जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 71 नए मामले सामने आए। इसके बाद लोहित में 67, पश्चिम कामेंग में 59, तवांग में 48 और पूर्वी सियांग जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मरीज मिले।
डॉ जम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,58,462 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,871 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 12,23,119 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

