विदेश की खबरें | नेपाल में बस दुर्घटना में 32 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के मुगु जिले के गमगाधी जा रही एक यात्री बस मंगलवार को सड़क से फिसल कर 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

काठमांडू, 12 अक्टूबर नेपाल के मुगु जिले के गमगाधी जा रही एक यात्री बस मंगलवार को सड़क से फिसल कर 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

‘माई रिपब्लिका’ वेबसाइट की खबर के अनुसार, नेपालगंज से गमगाधी की ओर आ रही बस पिना झयारी नदी में गिर गयी। दुर्घटना छायानाथ रारा नगर निगम क्षेत्र में हुई।

खबर के अनुसार, ‘‘ताजा सूचना के अनुसार दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या भी बढ़ रही है।’’

बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे।

सुरखेत से नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

नेपालगंज हवाई अड्डे के सुरक्षा गार्ड संतोष शाह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को, जिनके सिर में चोट आयी है, उन्हें कोल्हापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है जबकि पांच अन्य को नेपालगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।’’

मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\