देश की खबरें | दिल्ली में कोविड के 3,194 नये मामले, संक्रमण दर बढ़ कर 4.59 प्रतिशत हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,194 नये मामले सामने आए, जो पिछले साल 20 मई के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से एक मरीज की भी मौत हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़ कर 4.59 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,194 नये मामले सामने आए, जो पिछले साल 20 मई के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से एक मरीज की भी मौत हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़ कर 4.59 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना के तहत, यदि संक्रमण दर लगातार दो दिन पांच प्रतिशत से अधिक रहता है तो ‘रेड’ अलर्ट जारी किया जा सकता है, जिसके चलते ‘पूर्ण कर्फ्यू’ लगाया जा सकता है और ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां थम सकती हैं।
रविवार को कोविड-19 के मामले एक दिन पहले के 2,716 मामले से 17 प्रतिशत अधिक हैं।
दिल्ली में पिछले साल 20 मई को 5.50 संक्रमण दर के साथ 3,231 मामले सामने आए थे। उस दिन 233 संक्रमितों की मौत हुई थी।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को और बृहस्पतिवार को क्रमश: 1,796 और 1,313 मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर क्रमश: 1.73 और 2.44 प्रतिशत रही थी।
शहर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में वृद्धि होने के बीच नये मामलों में अत्यधिक वृद्धि हुई है।
शहर में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 25,109 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

