देश की खबरें | महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना वायरस के 311 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 311 नये मामले सामने आये जिनमें ज्यादातर मरीज मुंबई से थे। राज्य में आज किसी भी व्यक्ति की इस महामारी से जान नहीं गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
मुंबई, 20मई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 311 नये मामले सामने आये जिनमें ज्यादातर मरीज मुंबई से थे। राज्य में आज किसी भी व्यक्ति की इस महामारी से जान नहीं गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
अकेले मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 231 नये मामले सामने आये ।
विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नये संक्रमणों के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 78,82,169,हो गये । हालांकि किसी की जान नहीं जाने से मृतक संख्या 1,47,856 पर यथावत रही।
विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में 270 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए जबकि फिलहाल 1761 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अबतक 77,32,552 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।
मुंबई महानगर में कोरोना वायरस महामारी के कुल मामले बढ़कर 10,62,476 हो गये जबकि मृतक संख्या 19,566 पर यथावत रही।एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महागनर में 155 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके मरीज बढ़कर 10,41,766 हो गये। फिलहाल 1144 मरीज उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

