खेल की खबरें | पाकिस्तान के चार विकेट पर 310 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाबर ने अनुभवी तेज गेंदबाजों कप्तान पैट कमिंस (56 रन पर दो विकेट) और मिशेल स्टार्क की रिवर्स स्विंग का डटकर सामना किया और स्पिनर मिशेल स्वीपसन के खिलाफ लगातार दो गेंद में दो बार आउट होने से बचे जिससे पाकिस्तान ने मैच ड्रॉ कराने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

बाबर ने अनुभवी तेज गेंदबाजों कप्तान पैट कमिंस (56 रन पर दो विकेट) और मिशेल स्टार्क की रिवर्स स्विंग का डटकर सामना किया और स्पिनर मिशेल स्वीपसन के खिलाफ लगातार दो गेंद में दो बार आउट होने से बचे जिससे पाकिस्तान ने मैच ड्रॉ कराने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

चाय के विश्राम के समय मोहम्मद रिजवान 54 गेंद में 14 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

पाकिस्तान को जीत के लिए पांच सत्र से अधिक समय में 506 रन का विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य देने वाले आस्ट्रेलिया के पास अंतिम सत्र में पाकिस्तान के बाकी बचे छह विकेट चटकाकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए 36 ओवर हैं।

बाबर क्रीज पर साढे़ आठ घंटे से अधिक बिता चुके हैं। वह चौथे दिन उस समय बल्लेबाजी करने आए थे जब पाकिस्तान 21 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में था।

बाबर 157 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली भी रहे जब मैदानी अंपायर ने उनके खिलाफ आफ स्पिनर नाथन लियोन की पगबाधा की विश्वसनीय अपील ठुकरा दी। डीआरएस लेने पर अंपायर्स कॉल आने के कारण बाबर नाबाद रहे।

कमिंस ने लंच से पहले और बाद में एक-एक विकेट चटकाया। उन्होंने अब्दुल्ला शफीक (96) को लगातार दूसरा शतक जड़ने से वंचित किया और फिर फवद आलम (09) को भी पवेलियन भेजा।

कमिंस ने लंच से पहले शफीक की लगभग आठ घंटे चली 96 रन की पारी का अंत किया। स्लिप में स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लपका। स्मिथ ने ही 20 रन के निजी स्कोर पर शफीक का कैच टपकाया था जिसके बाद इस बल्लेबाज ने 305 गेंद का सामना किया।

रावलपिंडी में ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले शफीक ने बाबर के साथ तीसरे विकेट के लिए 228 रन की साझेदारी की।

कमिंस ने लंच के बाद फवद को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया लेकिन बाबर और रिजवान ने चाय तक आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को और सफलता हासिल नहीं करने दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट