देश की खबरें | कर्नाटक के हक्की पिक्की आदिवासी समूह के 31 लोग सूडान में फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को केंद्र सरकार से इन लोगों को वापस लाने की मांग की जबकि राज्य सरकार ने कहा कि उसने केंद्र सरकार को पूरे मामले से अवगत करा दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को केंद्र सरकार से इन लोगों को वापस लाने की मांग की जबकि राज्य सरकार ने कहा कि उसने केंद्र सरकार को पूरे मामले से अवगत करा दिया है।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त मनोज राजन ने कहा, ‘‘हमें कर्नाटक के रहने वाले 31 लोगों के सूड़ान में फंसे होने की जानकारी मिली है। हमने इसकी सूचना विदेश मंत्रालय को दी है।’’ उन्होंने बताया कि उनके विभाग ने फंसे हुए लोगों से कहा है कि वे सूडान में मौजूद भारतीय दूतावास के निर्देशों का अनुपालन करें।

राजन ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘फिलहाल जो लोग फंसे हैं वे जहां हैं, वहीं रहें और बाहर नहीं निकलें। विदेश मंत्रालय को मामले की जानकारी दी गई है और वह इस मुद्दे पर काम कर रहा है।’’

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर भारत सरकार को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि फंसे हुए इन लोगों को स्वदेश लाया जा सके।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जानकारी मिली है कि कर्नाटक के हक्की-पिक्की आदिवासी समूह के 31 लोग सूड़ान में फंस गए हैं जहां पर गृह युद्ध जारी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री, विदेशमंत्री और मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई से अपील करूंगा कि वे तत्काल हस्तक्षेप करें और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें।’’

सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि हक्की-पक्की आदिवासी समूह के लोग सूडान में फंसे हैं और कई दिनों से बिना भोजन के हैं लेकिन सरकार ने अबतक उन्हें वापस लाने की पहल नहीं की हैं।

गौरतलब है कि सूडान में दो गुटों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है और दोनों पक्ष तोपखानों, भारी गोलाबारूद और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी