देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 31 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,398 हो गयी है, जबकि संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 78 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।
पोर्ट ब्लेयर, 11 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,398 हो गयी है, जबकि संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 78 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।
अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 29 लोगों में संक्रमण की पुष्टि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान हुई और दो लोग हवाईअड्डे पर जांच के दौरान संक्रमित पाये गये थे।
अन्य जगहों से विमान से द्वीपसमूह में आने वाले यात्रियों के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से जांच कराना अनिवार्य है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 195 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 188 मरीज दक्षिण अंडमान जिले से और सात मरीज उत्तर एवं मध्य अंडमान जिलों से हैं। निकोबार जिले में अब कोविड-19 का कोई मरीज नहीं है।
संक्रमण से 37 लोग उबरे हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हो गयी है।
अंडमान निकोबार प्रशासन ने अब तक 3,77,293 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 1.12 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

