एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 31 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 6,820 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस के कम से कम 31 नये मामले आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,820 हो गई है।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 31 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 6,820 हुई

पोर्ट ब्लेयर, 23 मई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस के कम से कम 31 नये मामले आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,820 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीन और लोगों की बीमारी से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 101 हो गई है।

सभी नये मामलों का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान चला।

वहीं, इस अवधि में 24 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद द्वीपसमूह में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 6,441 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब 278 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन बीमारी को फैलने से रोकने को लेकर सख्त है और उसने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान, जांच एवं उपचार का नजरिया अपनाया है। अधिकारी ने कहा कि दूसरे स्थानों से यहां आ रहे लोगों को आवश्यक रूप से रैपिड एंटीजन जांच करानी होगी।

प्रशासन कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए दक्षिण अंडमान जिले में 24 मई से लॉकडाउन लगाएगा।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध 31 मई तक प्रभावी रहेंगे।

इस अवधि के दौरान आवश्यक सामग्रियों की बिक्री करने वाली सभी दुकानें सुबह छह बजे से आठ बजे तक रोजाना खुलेंगी।

द्वीपसमूह में रविवार तक कुल मिलाकर 1,20,387 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 17,358 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

द्वीपसमूह में अब तक कुल 3,82,640 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 1.77 प्रतिशत बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).