एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के 31 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कम से कम 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,181 हो गई है।

देश की खबरें | अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के 31 नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, पांच मई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कम से कम 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,181 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नए मरीजों में से दो लोगों ने हाल में यात्रा की थी और 29 लोगों की पहचान संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान की गई।

संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की कुल संख्या 70 है।

इस अवधि के दौरान 29 लोगों के बीमारी से उबरने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,879 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में अभी 232 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है और उसने संक्रमितों की पहचान करने, जांच करने और उनका इलाज करने का तरीका अपनाया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यहां आने वाले लोगों के लिए रैपिड एंटीजन जांच कराना अनिवार्य है।’’

अंडमान और निकोबार में सोमवार तक कुल 1,10,535 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).