एजेंसी न्यूज

बांग्लादेश में इस्कॉन के 31 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक करीब 5,000 मामले सामने आए हैं जिनमें से 140 लोगों की मौत हो चुकी है।

बांग्लादेश में इस्कॉन के 31 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
जमात

ढाका, 26 अप्रैल बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित इस्कॉन मंदिर में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मंदिर को पूर्णतय: बंद कर दिया है।

बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक करीब 5,000 मामले सामने आए हैं जिनमें से 140 लोगों की मौत हो चुकी है।

गेंडारिया थाने के प्रभारी सजू मियां के हवाले से ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने कहा, ‘‘स्वामीबाग इलाके में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावना अमृत संघ (इस्कॉन) के आश्रम के कम से कम 31 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखा गया है और उनका उपचार किया जा रहा है... हमने वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए इलाके की सड़क बंद कर दी है।’’

बांग्लादेश में आठ मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद इस मंदिर को बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। मंदिर को शनिवार को पूर्णतय: बंद कर दिया गया।

‘बीडीन्यूज24’ के अनुसार मंदिर में पुजारियों, अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं समेत 100 से अधिक लोग रहते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बाहरी लोगों के लिए बंद मंदिर के सदस्य संक्रमित कैसे हुए?

मियां ने कहा, ‘‘मंदिर में आने की किसी को अनुमति नहीं थी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इतने एहतियात बरतने के बाद भी इतने अधिक लोगों को संक्रमण कैसे हुआ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).