एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 31 दिसंबर : महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के इतिहास से 31 दिसंबर के दिन का गहरा नाता है। यही वह दिन है, जब वर्ष 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था।

देश की खबरें | 31 दिसंबर : महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत के इतिहास से 31 दिसंबर के दिन का गहरा नाता है। यही वह दिन है, जब वर्ष 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था।

महारानी ने पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत के साथ व्यापार के लिए इस कंपनी को पंजीकृत करने का आदेश दिया और इसके लिए शाही फरमान जारी किया गया। उन दिनों मसालों के व्यापार को बहुत फायदे का सौदा माना जाता था और इस पर स्पेन और पुर्तगाल का आधिपत्य हुआ करता था।

ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना मुख्यत: मसालों के व्यापार के लिए की गई थी, लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपने व्यापार का दायरा बढ़ाने के साथ ही भारत में ब्रिटेन के साम्राज्यवादी हितों की पूर्ति का काम किया और भारत की तकदीर में गुलामी का दाग लगा दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में 31 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया।

1802 : पेशवा बाजी राव द्वितीय ब्रिटिश संरक्षण में आए।

1857 : क्वीन विक्टोरिया ने ओटावा को कनाडा की राजधानी घोषित किया।

1929 : लाहौर में आधी रात को महात्मा गांधी ने कांग्रेस जन के साथ ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लिया।

1943 : हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले का जन्म। उनका असली नाम कृष्ण भानजी था। इंग्लैंड के यॉर्कशायर में पैदा हुए बेन ने 1982 में फिल्म ‘गांधी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार भी मिला था।

1972 : बेसबॉल के महान खिलाड़ी रॉबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत। वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे।

1999 : अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर पनामा के हवाले किया।

2004 : ताइपे, ताइवान में 508 मीटर ऊंची इमारत का उद्घाटन किया गया। उस समय इसके दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का दावा किया गया था।

2014: चीन के शंघाई शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत, 49 लोग घायल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).