एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 30,717 लोगों की मौत : गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 86 लोगों के शवों को अस्पताल लाया गया, जबकि 113 घायलों को भर्ती कराया गया।

विदेश की खबरें | इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 30,717 लोगों की मौत : गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 86 लोगों के शवों को अस्पताल लाया गया, जबकि 113 घायलों को भर्ती कराया गया।

गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय हमास द्वारा संचालित सरकार का हिस्सा है और हताहतों का विस्तृत रिकॉर्ड रखता है। गाजा में बीते कुछ दशकों के दौरान हुए युद्धों के सिलसिले में इसके आंकड़े काफी हद तक संयुक्त राष्ट्र, स्वतंत्र विशेषज्ञों और यहां तक कि इजराइली आंकड़ों से मेल खाते हैं।

मंत्रालय अपनी संख्या में आम नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है, लेकिन इसका कहना है कि युद्ध में मारे गए लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या लगभग दो-तिहाई है।

इसमें कहा गया है कि वास्तविक मृतक संख्या अधिक है क्योंकि इजराइली हवाई हमलों के मलबे में और उन क्षेत्रों में शव दबे हुए हैं जहां चिकित्सा दल नहीं पहुंच सकते हैं। इसमें कहा गया है कि अब तक युद्ध में 72,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इजराइल का कहना है कि उसने युद्ध में अब तक हमास के 10,000 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है।

इस युद्ध की शुरुआत हमास द्वारा पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल में किए गए अचानक हमले के साथ हुई थी। इस हमले में फलस्तीनी आतंकवादियों ने करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था।

इजराइल के जवाबी हमले ने गाजा की 23 लाख की आबादी में से लगभग 80 प्रतिशत लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर कर दिया है और हजारों फलस्तीनियों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).