ताजा खबरें | अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में 30 हजार रिक्तियां भरी गईं : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लगभग 30,000 रिक्तियां भरी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लगभग 30,000 रिक्तियां भरी जा चुकी हैं।

राय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने शासन संबंधी कई सुधार किए हैं जिनमें भर्ती क्षेत्र भी शामिल है।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया गया है और जम्मू-कश्मीर सरकार ने 29,295 रिक्तियां भरी हैं। भर्ती एजेंसियों ने 7,924 रिक्तियों के लिए विज्ञापन दिया है और 2,504 रिक्तियों के संबंध में परीक्षाएं आयोजित की गई हैं।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार में रिक्तियों की पहचान और भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और इसे त्वरित भर्ती अभियान के तहत किया जाता है।

उनके अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार ने विभिन्न विभागों के माध्यम से कई स्वरोजगार योजनाएं लागू कर बेरोजगारी कम करने के लिए पहल की है।

राय ने कहा कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) द्वारा किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के परिणामों के अनुसार, अप्रैल-जून 2021 की अवधि के लिए जम्मू कश्मीर में विशेष रूप से शिक्षित युवाओं के लिए बेरोजगारी दर का अनुमान उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि जुलाई 2020 से जून 2021 के दौरान कराए गए पीएलएफएस के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर के लिए 15 साल से 29 साल के आयु वर्ग के लोगों में बेरोजगारी दर का अनुमान 18.3 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\