एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा पर इजराइल के हमले में 30 लोगों की मौत: स्वास्थ्य अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले महीने हमास के एक बड़े आतंकवादी को मार गिराया, जिसने अपने घर में एक व्यक्ति को बंधक बना रखा था।

विदेश की खबरें | गाजा पर इजराइल के हमले में 30 लोगों की मौत: स्वास्थ्य अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले महीने हमास के एक बड़े आतंकवादी को मार गिराया, जिसने अपने घर में एक व्यक्ति को बंधक बना रखा था।

हमास द्वारा सात अक्टूबर को किए गए हमले से शुरू हुआ ये युद्ध 21 महीने से जारी है। पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच दो दिनों की वार्ता के बाद भी युद्ध रोकने पर सहमति नहीं बन सकी।

युद्ध विराम और बंधकों को रिहा किए जाने पर बातचीत में कोई सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है।

खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल के अनुसार, दक्षिणी गाजा में हुए हमलों में 12 लोग मारे गए। ये शव नासेर अस्पताल में ही हैं।

गाजा शहर के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सेल्मिया के अनुसार, उत्तरीय क्षेत्र में हुए हमलों के बाद उनके अस्पताल में 12 शव लाए गए, जिनमें तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

मध्य गाजा स्थित अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि नुसेरात शरणार्थी शिविर पर हुए हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

इजराइली सेना का कहना है कि वह केवल उग्रवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने की कोशिश करती है।

सेना ने कहा कि 19 जून को हुए हमले में मोहम्मद नस्र अली कुनैता मारा गया, जिसने सात अक्टूबर के हमले में हिस्सा लिया था और युद्ध की शुरुआत में इज़राइली-ब्रिटिश नागरिक एमिली दमारी को उसके घर में बंधक बना लिया था। हालांकि हमास की ओर से इस पर कोई टिप्पणी या स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई।

हमास के नेतृत्व वाले उग्रवादियों द्वारा सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर किए गए हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। जबकि इस दौरान 251 लोगों का अपहरण कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).