ट्रक में महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे 30 प्रवासियों को रोका गया, 1500 किमी कर चुके थे यात्रा
लेकिन सोमवार की शाम को उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और तीन दिन की यात्रा के बाद खतौली कस्बे की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
मुजफ्फरनगर, 12 मई महाराष्ट्र से ट्रक में प्लास्टिक की एक बड़ी शीट के नीचे छुपकर उत्तर प्रदेश जा रहे कम से कम 30 प्रवासियों ने सभी चौकियों पर पुलिस को चकमा देते हुए 1,500 किमी यात्रा कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लेकिन सोमवार की शाम को उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और तीन दिन की यात्रा के बाद खतौली कस्बे की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक तिरपाल से ढका था जिसे देख कर लग रहा था कि उसमें सब्जियां ले जाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जांच करने पर पाया गया कि 30 में से नौ प्रवासी मजदूर मुजफ्फरनगर और बाकी अलीगढ़ जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि मुजफ्फरनगर जाने वाले नौ श्रमिकों को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई के लिए रोक लिया गया जबकि बाकी को आगे की कार्रवाई के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया था।
श्रमिकों ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें रास्ते में विभिन्न चौकियों पर इसलिए नहीं रोका गया क्योंकि पुलिस को लगा कि ट्रक में सब्जियां ले जाई जा रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

