Pakistan: पंजाब प्रांत में ट्रक-बस के बीच भीषण भिड़ंत में 30 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल
अधिकारियों ने बताया कि बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी, तभी वह डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाईपास के पास सिंधु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में सवार अधिकतर लोग वे श्रमिक थे, जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे.
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में एक राजमार्ग पर एक यात्री बस के एक ट्रक से सोमवार को टकरा जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए. हताहत लोगों में अधिकतर वे श्रमिक हैं, जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे. Pakistan: मदरसा बाल यौन शोषण मामले ने पाकिस्तान को किया शर्मशार
अधिकारियों ने बताया कि बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी, तभी वह डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाईपास के पास सिंधु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में सवार अधिकतर लोग वे श्रमिक थे, जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे.
घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी.
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई. पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार और गृह मंत्री शेख रशीद ने घटना पर दुख जताया है. पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें से ज्यादातर वाहनों की तेज गति, खराब सड़कों और अप्रशिक्षित चालकों के कारण होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

