देश की खबरें | 30 करोड़ की चोरी: गुरुग्राम की अदालत ने मास्टरमाइंड लगरपुरिया की आवाज का नमूना लेने की दी अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में गुरुग्राम शहर की एक अदालत ने सोमवार को यहां करोड़ों रूपये की चोरी के मामले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को कथित मास्टरमाइंड और गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की आवाज का नमूना लेने की अनुमति दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 26 दिसंबर हरियाणा में गुरुग्राम शहर की एक अदालत ने सोमवार को यहां करोड़ों रूपये की चोरी के मामले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को कथित मास्टरमाइंड और गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की आवाज का नमूना लेने की अनुमति दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 10 दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने पर लगरपुरिया को अदालत में सोमवार को पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एक बयान में एसटीएफ ने कहा कि उसने चोरी के करीब 30 करोड़ रुपयों में से 4.12 करोड़ रुपये लगरपुरिया से मिली सूचना के आधार पर बरामद कर लिये हैं। इसके पहले इस अपराध में शामिल छह वाहनों से 5.78 करोड़ रुपये पहले ही बरामद किये जा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि चोरी के बाद समाने आए एक ऑडियो से उसकी आवाज को मिलाने के लिए एसटीएफ ने लगरपुरिया की आवाज का नमूना लेने के लिए अदालत में एक आवेदन दाखिल किया है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर की ओर से इनकार करने के बावजूद अदालत ने एसटीएफ को उसका नमूना लेने की अनुमति दे दी है।

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने आवाज का नमूना लेने के लिए मधुबन की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से संपर्क किया है। इस अधिकारी ने कहा कि तारीख मिलने पर गैंगस्टर की आवाज के नमूने को प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।

गुरुग्राम में चोरी की यह घटना चार अगस्त, 2021 की है। इस घटना के तहत अभियुक्त सेक्टर 84 स्थित एक फ्लैट में घुसे और वहां से 30 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और नकदी चुरा लिया।

इस फ्लैट में एक निजी कंपनी के कार्यालय का संचालन किया जा रहा था। लगरपुरिया को दिल्ली-गरुग्राम सीमा से 14 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक 19 लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now