एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 3 दिसंबर : भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया था कहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसम्बर के खाते में भी कुछ अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। 3 दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में कई हजार लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।

देश की खबरें | 3 दिसंबर : भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया था कहर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसम्बर इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसम्बर के खाते में भी कुछ अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। 3 दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में कई हजार लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।

अन्य घटनाओं में, हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसम्बर, 1979 को हुआ था। विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी। वह तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।

यह भी पढ़े | जनवरी 2021 में रजनीकांत लाएंगे पार्टी, की तमिलनाडु में ‘ईमानदार’ सरकार की उम्मीद.

हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने भी तीन दिसम्बर के दिन ही वर्ष 2011 में दुनिया को अलविदा कहा था।

इस दिन हमें देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद के रूप में एक महान शख्सियत मिली। डॉ. प्रसाद का जन्म तीन दिसम्बर,1884 को हुआ था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा-मध्य प्रदेश में किसान की जितनी पैदावार होगी उसे सरकार खरीद लेगी, बाहर से आने वाले को भेज देंगे जेल.

देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1790 : लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शीदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।

1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।

1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।

1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।

1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।

1937 : भारतीय विद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).