एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के कच्छ में 3.3 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले में बृहस्पतिवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात के कच्छ में 3.3 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

अहमदाबाद, 31 जुलाई गुजरात के कच्छ जिले में बृहस्पतिवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र जिले के बेला से 16 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था।

जिला आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से ‘अत्यंत उच्च जोखिम’ क्षेत्र है और वहां कम तीव्रता के भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं।

कच्छ में 2001 में भूकंप ने तबाही मचाई थी। ये पिछले 200 सालों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था।

जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गए थे, जबकि इस भूकंप के कारण 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).