देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 295 मामले सामने आए, संक्रमण दर 12.48 प्रतिशत रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 12.48 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 12.48 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
दिल्ली में पिछले साल 31 अगस्त के बाद एक दिन में सबसे अधिक 300 मामले बुधवार को सामने आए थे और दो लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर 13.89 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
दिल्ली सरकार कोरोना वायरस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को इस मामले पर समीक्षा बैठक करेंगे।
भारद्वाज ने लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि अस्पताल में भर्ती होने की दर कम होने के कारण घबराने की जरूरत नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को कोरोनो वायरस स्थिति पर एक बैठक की।
देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा मामलों की संख्या में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की तादाद में बढ़ोतरी देखी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

