देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2910 नए मामले, 50 की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 2910 नए मामले आए और 50 संक्रमितों की मौत हुई।
मुंबई, 16 जनवरी महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 2910 नए मामले आए और 50 संक्रमितों की मौत हुई।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले 19,87,678 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 50,388 हो गई है।
उन्होंने बताया कि 3039 मरीजों के संक्रमण को मात देने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18,84,127 हो गई है।
इसकी के साथ महाराष्ट्र में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों का आंकड़ा 51,965 हो गया है।
मुंबई में 571 नए मामले सामने आए हैं और आठ संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य की राजधानी में कुल मामले 3,02,226 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,237 पहुंच गई है।
राज्य में 58,897 नमूनों की जांच की गई है। अबतक 1,37,43,486 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

