देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 290 मामले, 15 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 290 नए मामले आए। इन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कोरोना वायरस से 5,95,899 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 15 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16,072 हो गई है। यह जानकारी यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

चंडीगढ़, एक जुलाई पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 290 नए मामले आए। इन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कोरोना वायरस से 5,95,899 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 15 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16,072 हो गई है। यह जानकारी यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक अमृतसर में 37 नए मामले आए जबकि मोहाली और बठिंडा में क्रमश: 32 और 27 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं, नवीनतम मौत के मामले अमृतसर, बरनाला और फजलिका सहित कई जिलों से आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक इस समय पंजाब में 2,961 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 105 अति गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 0.57 प्रतिशत रही।

चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक गत दिन 443 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 5,76,866 मरीज ठीक हो चुके हैं। अबतक राज्य में 1,09,47,245 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में संक्रमण के 10 नए मामले आने के साथ अबतक आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 61,687 हो गई है। यहां जारी चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है जबकि 149 मरीज उपचाराधीन हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 60,730 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं जिनमें 22 मरीज कल संक्रमण मुक्त हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\