एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,844 नये मामले, संक्रमण से और 60 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,844 नये मामले आए वहीं संक्रमण से 60 लोगों की मौत हुई है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,844 नये मामले, संक्रमण से और 60 लोगों की मौत

मुंबई, 28 सितंबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,844 नये मामले आए वहीं संक्रमण से 60 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 65,44,606 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 1,38,962 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

वहीं, अस्पतालों से और 3,029 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद राज्य में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 63,65,277 हो गयी है।

महाराष्ट्र में फिलहाल कोविड-19 के 36,794 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में फिलहाल 2,54,985 लोग गृह-पृथकवास में जबकि 1,514 लोग संस्थागत पृथकवास में हैं।

कोविड-19 से उबरने की दर 97.26 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).