देश की खबरें | झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 2844 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1261 तक पहुंच गयी।
राज्य में 24 घंटे में 2844 नये सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 144594 हो गयी है।
राज्य में अब तक 126178 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि फिलहाल 17155 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 34155 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 2844 संक्रमित पाये गये।
पिछले 24 घंटों में रांची में 1049 ,पूर्वी सिंहभूम में 434, हजारीबाग में 209 एवं धनबाद में 117 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।
इसी प्रकार पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम में भी छह-छह, हजारीबाग में चार, सिमडेगा तथा रामगढ़ में तीन तीन, बोकारो में दो, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में एक- एक मरीजों की मौत हो गयी।
, इन्दु,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

