देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड 19 के 284 नए मामले, एक मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 284 नए मरीजों पुष्टि हुई और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
श्रीनगर, 25 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 284 नए मरीजों पुष्टि हुई और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 1,19,628 हो गए हैं और 1861 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि नए मामलों में 140 कश्मीर से और 144 जम्मू क्षेत्र आए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 96 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद श्रीनगर जिले में 65 मामले आए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3414 रह गई है। प्रदेश में अबतक 1,14,353 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।
वहीं कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

