एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 2,802 नए मामले आए, 10 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोविड-19 के 2,802 नए मामले सामने आए और दस मौतें हुईं, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11,35,233 हो गए और मृतकों की संख्या 4,668 हो गई।

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 2,802 नए मामले आए, 10 मौतें हुईं

तिरुवनंतपुरम, चार अप्रैल केरल में रविवार को कोविड-19 के 2,802 नए मामले सामने आए और दस मौतें हुईं, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11,35,233 हो गए और मृतकों की संख्या 4,668 हो गई।

आज राज्य में कुल 2,173 लोग बीमारी से ठीक हो गए, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 11,02,359 हो गई।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,893 है और 1,42,854 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 4,403 विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्डों में हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सरकार ने पिछले 24 घंटों में 45,171 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 6.20 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 1,33,54,944 नमूनों की जांच की गई है।

वर्तमान में राज्य में 359 हॉटस्पॉट हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).