![देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को 28,000 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को 28,000 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया](https://hist1.latestly.com/wp-content/uploads/2020/04/india_default_img-380x214.jpg)
नयी दिल्ली, 17 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 28,000 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। यह आंकड़ा कल के मुकाबले काफी कम है।
दिल्ली में मंगलवार को 38,437 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 45-59 आयु वर्ग में 2,433 लोगों को तथा 13,609 बुजुर्गों को टीके की पहली खुराक दी गयी।
उन्होंने कहा कि कुल 28,394 लोगों को टीका लगाया गया।
अधिकारियों के अनुसार टीके के बाद मामूली प्रतिकूल प्रभाव का एक मामला सामने आया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 30,575 लोगों को टीका लगाया गया था जबकि शनिवार को 39,853 लोगों को टीका लगाया गया। सोमवार को ऐसे लोगों की संख्या 39,742 थी।
अधिकारियों के अनुसार बुधवार को 9,122 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)