देश की खबरें | झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 28 कैदियों को किया जाएगा रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड दंड समीक्षा बोर्ड (जेएसआरबी) ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे 28 कैदियों की रिहाई की बृहस्पतिवार को सिफारिश की।

रांची, 24 अगस्त झारखंड दंड समीक्षा बोर्ड (जेएसआरबी) ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे 28 कैदियों की रिहाई की बृहस्पतिवार को सिफारिश की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई जेएसआरबी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में ऐसे 41 कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान में कहा, “अदालतों, पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों और संबंधित जिलों के परिवीक्षा अधिकारियों की राय की समीक्षा के बाद 28 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी।”

सोरेन ने कहा कि इन कैदियों का सामाजिक पुनर्वास जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को इन कैदियों के पुनर्वास के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

सोरेन ने कहा कि उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की योजना भी बनाई जानी चाहिए ताकि जेल से बाहर आने के बाद उन्हें किसी सामाजिक या आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\