एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मजदूरों को ले जा रहा एक वाहन पलटने से 28 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को धान की बुवाई के लिए मजदूरों को ले जा रहा एक पिकअप वाहन पलट जाने से 28 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मजदूरों को ले जा रहा एक वाहन पलटने से 28 लोग घायल

रायसेन (मध्यप्रदेश), नौ जुलाई मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को धान की बुवाई के लिए मजदूरों को ले जा रहा एक पिकअप वाहन पलट जाने से 28 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपमंडल अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर गैरतगंज कस्बे के पास सुबह करीब नौ बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजधानी भोपाल रेफर कर दिया गया है।

गढ़ी कस्बे के खैरुआ इलाके के लगभग 40 मजदूर धान की बुवाई के लिए एक पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तभी मुड़ियाखेड़ा के पास भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि ‘पिकअप’ चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को बचाया और उन्हें रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).