विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बस के खड्ड में गिरने से 28 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलट कर खड्ड में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।
कराची, 29 मई पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलट कर खड्ड में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।
यह बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी और क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास खड्ड में गिर गई।
रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई।
जियो न्यूज ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई।
हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए और उन्हें बसिमा के सिविल अस्पताल भेजा गया।
पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं,यहां यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता।
पंजाब के खुशाब जिले में 18 मई को एक ट्रक के खाई में गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।
इससे पहले तीन मई को गिलगित बाल्टिस्तान में एक यात्री बस के एक संकरी सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की जान चली गई थीं, जबकि 21 अन्य घायल हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

