एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 28 नये मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 28 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,397 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 213 हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 28 नये मामले, एक मरीज की मौत

लेह, 25 नवंबर लद्दाख में कोविड-19 के 28 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,397 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 213 हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 213 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 155 और करगिल के 58 मरीज शामिल हैं। लेह में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई।

अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के सभी 28 नये मामले लेह में सामने आए।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में 28 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,959 हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 225 हो गयी है, जिनमें से 210 मरीज लेह में और 15 मरीज कारगिल में हैं।

लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान 1,253 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).