एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले, और छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में सोमवार को संक्रमण के 28 नए मामले आए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से और छह लोगों की मौत हुई है।

देश की खबरें | हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले, और छह लोगों की मौत

चंडीगढ़, 12 जुलाई हरियाणा में सोमवार को संक्रमण के 28 नए मामले आए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से और छह लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अभी तक कुल 7,69,307 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से कुल 9,556 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से हिसार, पानीपत और सिरसा में एक-एक मरीजों की मौत हुई है।

उसके अनुसार, सिरसा में पांच जबकि गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और पलवल में चार-चार नये मामले आए हैं।

राज्य में अभी तक कुल 7,58,849 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि फिलहाल 902 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार, रिकवरी का दर 98.64 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).