देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नए मामले सामने आए तथा महामारी से राज्य में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई।
अहमदाबाद, 13 फरवरी गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नए मामले सामने आए तथा महामारी से राज्य में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार की शाम को यह जानकारी दी।
इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,64,997 हो गए और मृतकों की संख्या 4,400 पर बनी रही।
विज्ञप्ति में कहा गया कि अब तक कुल 2,58,834 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य में अभी 1,763 मरीज उपचाराधीन हैं।
बृहस्पतिवार को राज्य में अग्रिम मोर्चे के 17,008 कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 7,84,619 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

