देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,777 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,777 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,00,834 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
भोपाल, दो अप्रैल मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,777 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,00,834 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 16 और व्यक्तियों की मौत के बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,014 हो गयी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शु्क्रवार को कोविड-19 के 682 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 528 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,00834 संक्रमितों में से अब तक 2,77,484 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 19,336 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है ।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 14823 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

