देश की खबरें | प्रयागराज में 276 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, चार व्यक्तियों की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार को और 276 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसमें नैनी सेंट्रल जेल के 19 कैदी भी शामिल हैं। इस तरह से यहां अभी तक इस वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 6,979 पहुंच गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 22 अगस्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार को और 276 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसमें नैनी सेंट्रल जेल के 19 कैदी भी शामिल हैं। इस तरह से यहां अभी तक इस वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 6,979 पहुंच गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने दी।

नैनी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पी एन पांडेय ने बताया कि कुल 345 कैदियों की रैपिड एंटिजेन जांच की गई जिसमें 19 कैदियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | Under Construction Flyover Collapses In Gurugram: गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं.

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को कोरोना से संक्रमित चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जिससे यहां अभी तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 114 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के 62 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 2895 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः मेडचल मलकाजगिरि जिले में एयरफोर्स अकैडमी के पास केमिकल फैक्ट्री में लगी आग: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डाक्टर बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को 156 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूरा किया और अभी तक कुल 2171 लोग घरों में पृथक-वास पूरा कर चुके हैं।

इस बीच, जिले में कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला प्रशासन ने शनिवार को लॉकडाउन के दौरान मास्क नहीं लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने पर शहरी क्षेत्र में 4,647 लोगों का चालान किया और 312 लोगों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की।

– राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट