देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,751 नए मामले, नौ लोगों की संक्रमण से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,751 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,20,166 हो गए हैं वहीं नौ लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या 808 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 29 अगस्त तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,751 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,20,166 हो गए हैं वहीं नौ लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या 808 हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि 28 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकडों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में 432 नए मामले सामने आए। उसके बाद करीमनगर में 192, रंगारेड्डी में 185, नलगोंडा में 147, खम्मम में 132, मेडचाल मल्काजगिरि में 128, निज़ामाबाद में 113, सूर्यापेट में 111 और वारंगल शहरी जिलों में 101 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

राज्य में नमूनों की जांच तेजी से की जा रही है जिसमें 28 अगस्त को 62,300 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में अब तक 12,66,643 नमूनों की जांच की गई है।

यह भी पढ़े | WhatsApp-BJP Nexus: राहुल गांधी बोले- भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है व्हाट्सएप, बीजेपी के साथ है साठगांठ.

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.67 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.81 प्रतिशत है।

संक्रमण से राज्य में अब तक 89,350 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 30,008 लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 74.3 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 76.49 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\