एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 27 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,070 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 27 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,070 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 27 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,070 हुई
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

पोर्ट ब्लेयर, चार जून अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 27 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,070 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 119 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि 27 नए मामलों में से 22 की पुष्टि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई जबकि हवाईअड्डा पर पांच यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए द्वीपसमूह में प्रवेश से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) कराना अनिवार्य है।

अधिकारी ने बताया कि 39 और लोगों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,820 हो गयी है।

केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 131 मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमें 124 दक्षिण अंडमान जिला से और सात उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला से हैं। उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह का निकोबार जिला संक्रमण मुक्त है।

प्रशासन ने बताया कि अब तक 3,88,486 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है।

कुल 1,09,844 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक जबकि 17,385 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी गयी है। केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी चार लाख है।

इस बीच अंडमान निकोबार प्रशासन के सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में महामारी के खिलाफ जंग के लिए कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों के पालन की बात दोहरायी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वाले 147 लोगों पर जुर्माना लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).