देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले, और दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,90,042 तक पहुंच गयी है।
भोपाल, छह जुलाई मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,90,042 तक पहुंच गयी है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से और दो लोगों व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में महामारी से अभी तक मरने वालों की संख्या 9,017 हो गयी है।
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 43 जिलों में पिछले 24 घंटों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया है। वहीं, 17 जिले ऐसे हैं जहां कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के पांच नए मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में नौ नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,90,042 संक्रमितों में से अब तक 7,80,578 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 447 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 44 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

