एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 27 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,90,152 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 27 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

भोपाल, 10 जुलाई मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,90,152 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में एक और व्यक्ति की मौत हुई है जिसके बाद राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9,025 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 42 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के भोपाल में 10, इन्दौर में छह, जबलपुर, उमरिया और विदिशा में दो-दो तथा बालाघाट, बैतूल, राजगढ़ सिवनी और शहडोल में एक-एक नया मामला आया है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,90,152 संक्रमितों में से अब तक 7,80,735 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 392 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 40 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).